May 21, 2026
इन चीजों को कभी ना खाएं एक साथ, आ सकते हैं बीमारियों की चपेट में

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2021। कई बार लोग भूख लगती है तो कुछ भी एक साथ मिलाकर खा लेते हैं। इससे उनकी भूख तो शांत हो जाती है लेकिन क्या आपको पता है कई बार कुछ भी एक साथ मिलाकर खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई बार कुछ फूड कॉम्बिनेशन को खाने से पेट से संबंधित कई दिक्कतें होने लगती हैं जैसे कि एसिडिटी और पेट दर्द का होना। जानिए ऐसे फूड कॉम्बिनेशन के बारे में जिन्हें एक साथ खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ना खाएं दूध और तरबूज एक साथ 
दूध और तरबूज दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन जब इन दोनों चीजों को आप एक साथ खाएंगे तो यही चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध को पचने में समय लगता है और तरबूज को पचाने के लिए एसिड की जरूरत होती है। ऐसे में इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ ना करें।

शहद और मूली से रहें दूर
शहद और मूली दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन दोनों को एक साथ खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मूली और शहद को एक साथ खाने से टॉक्सिन पैदा होते हैं जिससे पाचन प्रकिया प्रभावित हो सकती है।