May 21, 2026
टीकाकरण पर जोर, वेक्सीनेशन हर ओर, जाने कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2021। कोरोना का प्रसार पूरे जिले में लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रसाशन ने अपना पूरा जोर कोरोना वेक्सीनेशन के लिए जागरूकता लाने में लगा दिया है। और साथ ही कस्बे सहित ग्रामीणों क्षेत्रो में भी टीकाकरण के लिए टीमो को तैनात कर दिया है। आज मंगलवार को इस सम्बंध में राजकीय चिकित्सालय में एसडीएम की अध्यक्षता में जागरूक नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कोरोना वैक्सीन लगवा चुके नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें तहसीलदार महावीर प्रसाद, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष आर्य, चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर एसके बिहानी ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सभी को अपनी भागीदारी निभाने की अपील की ओर उपस्थित सभी लोगो से कोरोना वेक्सीनेशन करवाने के लिए प्रचार प्रसार करने की अपील की गई। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता एस कुमार सिंधी, विजयराज सेवग, रणवीरसिंह खीची, महावीर माली आदि उपस्थित रहे। ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष आर्य में बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में 2 स्थानों पर ओर गांवो में 11 स्थानों पर एकसाथ टीकाकरण टीमें जुटी हुई है। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल, कालुबास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सतासर, धीरदेसर चोटिया, जैसलसर, धीरदेसर पुरोहितान, रिड़ी, सोनियासर मिठिया, दुसारणा, समंदसर, बिंझासर, सूडसर ओर लिखमीसर उतरादा में वेक्सीनेशन हो रहा है। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल, कालुबास हॉस्पिटल, मोमासर, लिखमादेसर, बिग्गाबास रामसरा, सुरजनसर, नोसरिया, कल्याणसर नया, दुसारणा पिपासरिया, झंझेउ, लौड़ेरा, दुलचासर ओर राजेडू में वेक्सीनेशन होगा। इन सभी जगहों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमारियों से ग्रसित नागरिक ओर 60 वर्ष से ऊपर समस्त नागरिक निशुल्क टिका लगवा सकेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में ली जागरूक नागरिकों की बैठक, किया जागरूकता का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में टीकाकरण करवाते वरिष्ठ नागरिक, युवा भंवरलाल जोशी सहित युवाओं ने किया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर में टीकाकरण करवाते वरिष्ठ नागरिक।