August 29, 2026
अपनी पसंदीदा नेत्री के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ युवाओ ने किया रक्तदान, जाने कौन कौन से भाजपाई पहुंचे शिविर में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मंगलवार को भाजपा से जुड़े युवाओ ने अपनी पसंदीदा नेत्री वसुंधरा राजे के 68वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य की कामना के साथ रक्तदान किया। सुराज रक्तदान कोष के बैनर पर सुराज कार्यकर्ता गोपाल छापोला, अशोक सिंधी, रोशन छिंपा, ओम राणावत की अगुवाई में 141 युवाओ ने अपना रक्तदान किया। नागरिक विकास परिषद भवन में आयोजित शिविर की शुरुआत पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर लाल पारीक, शिव कुमार स्वामी, संस्थाध्यक्ष एस कुमार सिंधी ने भारतमाता पूजन से की। शिविर के दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद अरुण पारीक, विनोद गिरी गोस्वामी, सुजाता बरडिया, जगदीश पुरोहित, मगराज प्रजापत, भरत सुथार, विक्रम सिंह शेखावत, लोकेश गोड, सत्यनारायण नाई, पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, सुमन प्रजापत, रामसिंह जागीरदार, भाजपा कार्यकर्ता शिव तावनिया, शिव बिहानी, लायन्स क्लब के महावीर माली, नागरिक विकास परिषद के एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, सत्यनारायण स्वामी आदि शामिल हुए और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्त संग्रहण करने आई टीम का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीप प्रज्ज्वलित से हुई शिविर की शुरुआत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओ ने किया उत्साह से रक्तदान।