May 22, 2026
पत्नी, ससुर और साले ने पीटा, क्षेत्र के निवासी व्यास चिकित्सालय में भर्ती, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2021। शहर में बच्चों की पढ़ाई, रिश्ते एवं आधुनिकता के चक्कर में आजकल हर कोई गांव से शहर की और भाग रहा है लेकिन इसके साईड इफेक्ट भी सामने आ रहे है। क्षेत्र के गांव बिग्गा निवासी शंकरलाल व्यास ने उम्र भर श्रीडूंगरगढ़ में सानिवि कार्यालय में नौकरी की एवं सेवानिवृति के बाद करीब ढाई वर्ष पूर्व गांव छोड़ कर बीकानेर में जाकर बस गए। व्यास ने अपने बेटे मनीष व्यास को गत लॉकडाउन के दौरान 20 मई 2020 को बीकानेर के ही खेतेश्वर बस्ती निवासी बाबूलाल आचार्य की बेटी के साथ करवाई थी। तभी से मनीष की पत्नी परिवार को परेशान करने लगी एवं दोनो परिवारों के बीच खींचतान शुरू हो गई। जिसका परिणाम यह रहा कि गत 14 मार्च को मनीष को उसकी पत्नी अंजू, ससुर बाबूलाल, साले प्रदीप एवं किरण ने रास्ता रोक कर पीट दिया। मारपीट में पेचकस से लगी चोटों के कारण मनीष घायल हो गया एवं हास्पीटल में भर्ती होकर पर्चा बयान के माध्यम से अपनी पत्नी एवं ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।