May 22, 2026
बालक बालिका एक समान की उठी आवाज, जानें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज बालिकाओं को बालक बालिका समानता की बात समझाते हुए बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश व कार्यक्रम समन्वयक कंचन जोशी ने। समग्र शिक्षा व रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे जेंडर समानता बालिका शिक्षा कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि बालिकाओं को समयसारणी बना कर पढ़ाई करनी चाहिए और अपने लक्ष्य का निर्धारण कर उसे पूरा करने के लिए सतत प्रयास करने चाहिए। कंचन जोशी ने बालिकाओं को कोरोना संबंधी गाइड लाइन की पालना करने की बात समझाई। जोशी ने कहा कि बालिकाओ के जीवन में आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए हमारे पास स्कूली शिक्षा का होना जरूरी है जिससे हम अपने परिवार ,समुदाय में शिक्षा के प्रति जन जागरूकता ला सकते हैं और अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए आत्मनिर्भर बन कर समुदाय के सामने एक रोल मॉडल के रूप में खड़े हो सकते हैं। कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन रुकसाना और पूजा ने भी बालिकाओं के साथ जीवन कौशल सत्रों को साप्ताहिक लेने हेतु अपनी प्लानिंग साझा की ।