






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2021। कस्बे के गौरव पथ स्थित होलिधोरा ट्रांसफार्मर से जुड़े सैंकड़ो घरों में गुरुवार रात भर अंधेरा ही रहेगा। यहां शाम 6 बजे 2 फेस आपस मे जुड़ जाने के कारण वार्ड 19, 27, 28 में सैंकड़ों घरों में लाखों की कीमत के विद्युत उपकरण जल गए थे और फाल्ट आने के बाद सप्लाई बंद कर दी गयी थी। हादसे की सूचना मिलने पर निगम के सिटी जेईएन मौके पर पहुंचे और 5 मिनिट रुक कर वहां से रवाना हो गए। पीछे कुछ देर तो विभाग द्वारा लाखो रुपये प्रतिमाह देने के बाद भी निजी फर्म के कार्मिक फाल्ट ढूंढने में लजे रहे लेकिन बाद में वो भी वहां से चले गए। ऐसे में मोहल्लेवासी आक्रोशित है और विभागीय गलती के बाद लाखो का नुकसान सहने ओर रात भर अँधेरे में रहने पर रोष जता रहे हैं। फाल्ट आने की 5 घंटे बाद भी फाल्ट को ढूंढ ही नही पाना विद्युत विभाग की नाकामी को जाहिर कर रहा है




