August 29, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में शराब पीकर गाड़ी दौड़ाई, नाई गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत गुरुवार रात को एक व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया हैं। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई ईश्वरसिंह ने बताया कि गुरुवार रात को गश्त के दौरान कालू रोड के पास पूनरासर निवासी रामप्रताप पुत्र जगदीश नाई को शराब के नशे में धुत्त होकर बाइक चलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी को धारा 185 में गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।