






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2021। शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए अपने ही परिजनों को तंग परेशान करने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मोमासर बास निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मोमासर बास निवासी छैलूसिंह के परिजनों ने उस पर तंग परेशान करने की शिकायत की थी। गुरुवार रात को भी शराब के नशे में छैलूसिंह ने उत्पात मचाया तो मौके पर एसआई लाल बहादुर को भेजा गया। जहां समझाइश के बाद भी युवक नहीं माना और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



