May 21, 2026
भाजपा ने श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना हेल्प डेस्क खोली, जानें कहाँ, करेंगे क्या.?

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2021। बीकानेर भाजपा के देहात जिला संयोजक रमेश मूंधड़ा ने श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी अस्पताल के आगे सहायता केन्द्र के रूप कोरोना जागरूकता अभियान का प्रारम्भ किया। मूंधड़ा ने कहा कि जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करेंगे और उनकी सहायता के लिए केंद्र पर तैनात रहेंगे। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा व देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में जिला बीकानेर देहात द्वारा प्रत्येक कोविड सेंटर पर सहायता केंद्र लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जनसम्पर्क एवं जन जागृति अभियान चलाया जाएगा। यहां नगरपालिका चैयरमेन मानमल शर्मा, वाइस चैयरमेन बंशीधर सुथार, मण्डल महामंत्री महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश, भवानी उपाध्याय, पवन नाई सहित भाजपा पार्षद, जनप्रतिनिधि एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहें व लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व भाजपा पार्षद राजू राठी व जसोदा राठी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रेरित होकर वैक्सीन लगवाई।