May 21, 2026
एसोसिएशन के चुनाव असंवैधानिक रूप से करने का आरोप, चुनाव पर ठनी दो गुटों में, जानें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन में जुड़े क्षेत्र के फोटोग्राफर्स दो फाड़ हो गए है और दो गुट बन गए है। गुरूवार को हुए चुनाव में घोषित कार्यकारिणी का पूर्व में बनी हुई कार्यकारिणी ने एसोसिएशन के लेटरपेड पर मोहर के साथ हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज करवाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश दर्जी, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण महर्षि, मंत्री पवन ने कल के चुनाव को साजिश करार देते हुए इसे असंवैधानिक बताया। राकेश दर्जी ने कहा कि कई वर्षों से हमारी एसोशिएसन क्षेत्र में फोटोग्राफरों के हित के लिए कार्य कर रही है और कल चुनाव की करवाने वाले लोगों ने संगठन के पदाधिकारियों को किसी चुनाव की सूचना ही नहीं दी। इन्होंने चुनाव नहीं करवाएं व प्रभाव से नियुक्तियां देते हुए एसोशिएशन के हितों के साथ कुठाराघात किया है। राकेश दर्जी सहित पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति को पूर्णतया झूठा घोषित करते हुए कार्यकर्ताओं व फोटोग्राफरों को नहीं बरगलाने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो गुटों में बंटे फोटोग्राफर्स, एसोसिएशन ने जारी किया पत्र।