






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2021। आस पास की खास खबर में खबर बीकानेर के पूगल थाना क्षेत्र से आ रही है जहां पांच बदमाशों ने पेट्रोल पंप लूट लिया व 35 हजार नगदी के साथ ऑयल ले गए। पूगल स्थित इंदिरा गांधी नहर के पास आरडी 682 पर पेट्रोल पंप पर सुबह चार बजे क्विड गाड़ी में कुछ लोग पेट्रोल भरवाने पहुंचे। टंकी फुल करवाने के बाद ऑनलाइन पेंमेट की बात कही और स्वेप मशीन लेने के लिए कर्मचारी पिछे मुड़ा तो तीन जनों ने उस पर हमला कर दिया। युवकों ने उससे मारपीट कर रस्सी से बांध दिया तथा 35 हजार रूपए लूट कर एक ऑयल से भरा डिब्बा ले गए। पुलिस को सूचना मिलते ही थानाधिकारी महेश सिला टीम के साथ मौके पर पहुंचे व क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी तथा उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने सभी जगह सूचना वायरल करते हुए सभी थानों मी अपराधियों की तलाश के लिए सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि 4-5 युवक जिनकी उम्र 20-22 साल है जो क्विड कार में सवार थे और सिंधी भाषा बोल रहे थे।




