






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2021। कस्बे में मंगलवार के दिन की शुरूआत धूल भरी आंधी के साथ हुई और पुरे क्षेत्र में कई जगहों पर तेज आंधी के कारण विद्युत तारों के आपस में टकराने, फाल्ट आने एवं सप्लाई बाधित होने के समाचार मिल रहे है। आंधी के कारण शहरी क्षेत्र में भी श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस से निकल रहे बिग्गा फीडर एवं ओल्ड सीटी फीडर में तार टकरा गए एवं फाल्ट आने से सप्लाई बंद हुई। यहां एलटी तारों में ही फाल्ट होने के कारण थोडी ही देर में सप्लाई सुचारू कर दी गई। लेकिन गांवों में कई जगहों पर 11 हजार की लाईनों में भी फाल्ट आए है। गांव ऊपनी में तो 11 हजार की लाईन में आए फाल्ट के कारण एक किसान की पकी हुई गेहूं की फसल भी जल गई। कस्बे सहित ग्रामीण इलाके धुलधुसर हो गए है एवं यातायात संबधी समस्याएं भी आ रही है। घरों, दुकानों में मिट्टी की परतें जम गई है एवं कई ग्रामीण सड़कों पर मिट्टी का भराव भी हो रहा है। तेज हवा की आंधी के कारण किसानों की पकी हुई फसलों में भी नुकसान हो रहा है एवं काट कर खलिहान में रखी गई फसलें भी उड़ कर मिट्टी में मिल रही है।







