May 21, 2026
चार महिनों से गायब युवक घर लौटा, पुलिस को बताई आप बीती, जानें खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2021। क्षेत्र के गांव ऊपनी में गत 27 नवम्बर को अपने घर से बिना बताए निकलने वाले युवक की होली के पर्व पर घर वापसी हो गई है। एएसआई ईश्वरसिंह ने बताया कि ऊपनी निवासी 23 वर्षीय युवक किशननाथ पुत्र भंवरनाथ सिद्ध पिछले वर्ष 27 नवम्बर को अपने घर से गायब हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन नहीं मिला तो 4 दिसम्बर को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। युवक घरवालों से दुर जोधपुर चला गया था एवं वहां मजदुरी कर वहीं रहने लगा था। अब होली से पहले युवक अपने आप ही घर लौट आया तो परिजनों की आंखों में खुशी के आंसु आ गए। युवक ने पुलिस को इन चार महिनों के उस पर आप बीती को बताया व पुलिस ने कागजी कार्यवाही पुरी कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।