






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चारो ओर आग ही आग नजर आ रही है। क्षेत्र में पिछले 29 मार्च से लेकर आज तक लगातार हर रोज कही ना कही आग के समाचार आ रहे हैं। और शुक्रवार को तो क्षेत्र में 3 किसानों के आशियाने आग में स्वाहा हो गए। शुक्रवार सुबह गाँव मोमासर में एक किसान के घर मे आग लगी थी और उसके बाद गांव लिखमादेसर और गांव पूंदलसर में दो ढाणियों में आग लगने से किसान परिवारों का लाखो का धन स्वाहा हो गया। गांव लिखमादेसर में मोतीराम नायक के कृषि कुंए लगी आग के कारण 10 बोरी ग्वार, 5 क्विंटल मूंगफली गोटा, 10 बोरी गेंहू, 5 बोरी जो, 30 क्विंटल मूंगफली चारा, 15 पाइप, 40 क्विंटल ग्वार चारा ओर घरेलू सामान जल कर खाख हो गया। सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ सिद्ध ने किसान की सहायता करने कि अपील की है। इसी प्रकार तीसरी घटना गांव पूंदलसर में हुई। गांव पूंदलसर में किसान भंवरनाथ का कृषि कुँवा है। इस कुंए पर कालू के पास के गांव आडसरिया का किसान कोजनाथ सिद्ध काश्त करता है। इसकी ढाणी में लगी आग के कारण करीब एक बीघा में गेंहू की फसल, घरेलू सामान, मोटरसाइकिल जल कर खाख हो गए और एक गाय भी जिंदा जल गई। क्षेत्र में लगातार हो रहे अग्निकांडो के बाद क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अग्निकांड से पीड़ित किसानो को मुआवजा देने की माँग कर रहे हैं।










