May 21, 2026
एक ओर वाहन चोर गिरफ्तार, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने वाहन चोरों की धरपकड़ में एक ओर सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर को पकड़ा है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गत वर्ष कस्बे में कोर्ट के आगे से बोलेरो गाड़ी चोरी की गई थी। जिसका मुकदमा नम्बर 370/2020 था, इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी तो पहले ही बरामद कर ली गई थी। लेकिन चोर हाथ नही आया था जिसे पकड़ने की जिम्मेदारी एएसआई ईश्वर सिंह को दी गई। एएसआई ईश्वर सिंह ने प्रभावी जांच करते हुए शुक्रवार को कस्बे के ही निवासी तेजपाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया था।