May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ कम्प्यूटर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, चिराग अध्यक्ष, शिवकुमार उपाध्यक्ष, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2021। श्रीडूंगरगढ़ कंप्यूटर एसोसिएशन के सभी सदस्य आज एकत्र हुए व नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसोसिएशन के सदस्य विकास प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कंप्यूटर एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष पद पर चिराग कर्वा, उपाध्यक्ष शिवकुमार दर्जी व कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सुथार को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में शिवकुमार, रिछपाल सिंह राठौड़, प्रेम माली, दीनदयाल सैनी, नंदू सुथार सहित एशोसिएशन के अनेक सदस्य मौजूद रहे । अध्यक्ष चिराग करवा ने एसोसिएशन के प्रति सेवाभाव से कार्य करने व सभी सदस्यों के साथ मिलकर इसे मजबूत करने की बात कही। वही कोषाध्यक्ष गौरव सुथार ने एशोसिएशन के सदस्यों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रति माह एक बैठक आयोजित किए जाने की बात कही जिसे सदस्यों ने स्वीकार। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई दी व एसोसिएशन के हित मे कार्य करने की बात कही है।