May 21, 2026
स्कूल को जड़ा ताला, बोर्ड सेंटर बहाल करवाने जुटें छात्र, छात्राएं व ग्रामीण, देखें फ़ोटो वीडियो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत जालबसर से 10वीं व 12वीं का बोर्ड सेंटर हटाए जाने का जबरदस्त विरोध ग्रामीण कर रहें है परंतु विभागीय अधिकारियों के कानों तक ग्रामीणों व विद्यार्थियों की गुहार नहीं पहुंची है। तीन दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों का साथ देते हुए आज छात्र छात्राओं ने आंदोलन को तेज किया। राजकीय विद्यालय को आक्रोशित ग्रामीणों ताला जड़ दिया गया व ग्रामीण नारेबाजी कर रहें है। ग्रामीणों ने कहा कि चार वर्ष पहले सेंटर स्वीकृत होने के बाद बेटियों की शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। ग्रामीण बिना पूर्व सूचना के सेंटर बंद किए जाने का जबरदस्त विरोध कर रहें है। ग्रामीणों की मांग है कि शिक्षा विभाग सेंटर पुनः बहाल करने को लेकर उन्हें आश्वस्त करें अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि धर्माराम कूकणा, सरपंच प्रतिनिधि बेगाराम लुखा रेखाराम लूखा , पुरखा राम धतरवाल, इमिचन्द मेघवाल, कोडूराम डोटासरा, राजू लूखा , धर्मपाल सारण, कासीराम लूखा , धर्मपाल बांगड़वा सहित गांव जालबसर व गांव बीरमसर के ग्रामीण व विद्यार्थी धरने पर बैठे हैं। आगे दिए वीडियो में आप भी देखें धरनास्थल से सीधे ग्रामीणों की अपने गांव के विद्यार्थियों के लिए की गई मांग।