May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की महिला सरपंच ने लिखा महिला पुलिस अधीक्षक को पत्र, जानें क्यों.? पढ़ें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की शेरुणा ग्राम पंचायत की सरपंच मंजू कंवर ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा को पत्र लिख कर शेरुणा में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने की अपील की है। सरपंच ने अपने क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए इन पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही है। सरपंच ने लिखा कि हमारा गांव राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर स्थित है और यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती है जिसके लिए दुर्घटना स्थल को चिन्हित कर बोर्ड लगाएं जाएं। उन्होंने मांग की शेरुणा व नारसीसर दोनों गांवो में बीट प्रभारी के मोबाईल नम्बर बस स्टैंड पर अंकित किए जाए जिससे आम ग्रामीण को संपर्क करने में मदद हो सके। मंजू कंवर ने लिखा कि शेरुणा पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री बंद करवाई जाए तथा रात्रिकालीन गश्त की व्यवस्था के लिए थानाधिकारी को निर्देश दिए जाए जिससे अपराधियों में भय हो सके।