






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र अब कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ रहा है। आज नववर्ष पर कोरोना का कहर टूटा और 12 पॉजिटिव सामने आए। सोमवार देर रात जारी जिले की कोरोना रिपोर्ट में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 11 व 1 गांव सूडसर में पॉजिटिव सामने आए है। कस्बे के आड़सर बास, कालूबास, बिग्गाबास में पहुंचे संक्रमण ने महिलाओं व बच्चों को चपेट में लिया है। बिग्गाबास में चार पॉजिटिव सामने आए है जिनमे एक 75 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष शामिल है। आड़सर बास में 6 पॉजिटिव सामने आए है जिनमें दो 3 वर्षीय बालिकाएं, एक 9 वर्षीय बालक एक 34 वर्षीय महिला, एक 42 वर्षीय महिला, एक 58 वर्षीय पुरुष शामिल है। कालूबास में एक 13 वर्षीय बालिका पॉजिटिव रिपोर्ट हुई है। एक गांव सूडसर में 39 वर्षीय एक पुरुष पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि इन्हें क्वारेंटाइन करने व इनकी जांच करने मेडिकल टीमें रवाना हो रही है। आर्य ने कहा कि क्षेत्रवासी लापरवाही ना बरतें और गाइड लाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिन्हें अपनी तबियत खराब लगे वे स्वयं नैतिक जिम्मेदारी लेवें और इस महामारी को फैलाने के वाहक नहीं बने। अपनेआप को होम आइसोलेट करें और जांच करवाएं।




