May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना का जोर, आज आए इतने पॉजिटिव, जानें प्रभावित गांव, मोहल्ले

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रेल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी कोरोना अब तेज रफ्तार पकड़ रहा है। अब कस्बे के वार्डो सहित गांवो में भी कोरोना जोर पर है। मंगलवार को 12 पॉजिटिव के बाद बुधवार को 6 ओर संक्रमित सामने आए हैं। ब्लाक सीएमएचओ डॉक्टर संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास वार्ड 24(पुराना) का निवासी 45 वर्षीय पुरुष ओर क्षेत्र में निर्माण कार्य मे लगी केपीपीएल कम्पनी का 22 वर्षीय श्रमिक पॉजिटिव आये हैं। इनके अलावा गांव मोमासर में 4 पॉजिटिव है। मोमासर में 42 वर्षीय पुरुष, 13 वर्षीय बालक, 58 वर्षीय पुरुष और 14 वर्षीय बालिका पॉजीटिव रिपोर्ट हुए हैं।आज के 6 पॉजिटिव में से 5 को होम आइसोलेट किया गया है और केपीपीएल श्रमिक को सरकारी कोविड सेंटर में रखा गया है।