May 21, 2026
महिला को घायल करने वाले सांड को पकड़ा, देखें फोटो, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2021। कस्बे के बिग्गा बास निवासी महिला को गंभीर रूप से घायल करने वाले सांड को पार्षद रामसिंह ने पकड़वा कर गौशाला पहुंचा दिया है। खबर प्रकाशन के साथ ही पार्षद सक्रिय हुए व अपने वार्ड की इस घटना पर दुःख प्रकट किया। रामसिंह पालिका कर्मचारियों की छुट्टी का बहाना देख कर मोमासर बास में कर्मचारियों के घर गए और उन्हें अपनी बाइक पर बिठा कर वार्ड 23 लेकर आए। यहां भारी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ा गया और कालूबास स्थित गोपाल गौशाला की उपशाखा में उसे पहुंचाया गया। मौहल्ले वासियों ने पार्षद के इस त्वरित प्रयास की सराहना की व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार व्यक्त किया। मौहल्ले वासियों ने कहा कि पूरे शहर की सड़कों से इन बेसहारा पशुओं का आतंक समाप्त किया जाना चाहिए जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ ये हादसे बंद हो सकें और सुरक्षित आवाजाही कर सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला को घायल करने वाले सांड को पार्षद रामसिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पकड़वाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांड को कालूबास स्थित गोपाल गौशाला की उपशाखा में पहुंचाया गया।