May 21, 2026
बाबा साहेब के जन्मदिन पर विधायक महिया ने उठाया अनोखा कदम, जाने तहसील स्तरीय आयोजन की पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2021। बाबा साहेब के जन्मदिन पर विधायक गिरधारीलाल महिया ने अनोखा कदम उठाया और तहसील की 53 ग्राम पंचायतों में महिला सशक्तिकरण का प्रयास किया। महिया ने अपनी निजी आय से 53 ग्राम पंचायतों की 106 जरूरतमंद व विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की। महिया ने महिलाओं को एक दूसरे का सम्मान करने की सीख देते हुए कहा कि महिलाएं मेहनत से अपने परिवार का आर्थिक संबल बने और अपना व परिवार का जीवन संभाले। आज कस्बे में विधायक लोक सेवा केन्द्र में आयोजित अम्बेडकर जयंती के तहसील स्तरीय समारोह में महिया ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने दलितों व शोषितों को संघर्ष करने की प्रेरणा दी और समाज में आज भी महिलाएं शोषितों में प्रमुख स्थान पर है। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि संभवत महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारे क्षेत्र में उठाया गया ये पहला बड़ा कदम है। महिया ने आने वाले समय में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की वंचित ग्राम पंचायतों व श्रीडूंगरगढ़ शहर के प्रत्येक वार्डों में जरूरतमंद महिलाओं को आय के साधन के रूप में सिलाई मशीन देने की घोषणा की। महिया ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर समाज को कदम उठाना होगा जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव हो सकें। उन्होंने सभी महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए अपना स्वाभिमान जगाए। महिया ने कहा कि प्रत्येक नागरिक सामाजिक कुरीतियों का त्यागने का संकल्प लें जिससे बेहतर समाज की संकल्पना को साकार किया जा सकें। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की मदद के लिए भामाशाहों को भी आगे आना होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विधायक महिया के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भागूराम सहू व मघाराम मेघवाल, उपप्रधान भंवरी देवी नैण, पंचायत समिति सदस्य सरोज देवी बाना, सुलोचना देवी, मोहन कुलड़िया व ओमप्रकाश नायक, सरपंच भंवरलाल पूनियां कीतासर, गिरधारीसिंह तोलियासर, नन्दकिशोर बिहानी सोनियासर मीठियां, प्रभुराम सोनियासर शिवदानसिंह, कैलाश गोदारा लालमदेसर बड़ा, संग्रामराय हुड्डा मसूरी, गोमन्दराम मेघवाल देराजसर, सुनील मेघवाल टेऊ, मोडाराम महिया दुलचासर, तोलाराम मेघवाल सूडसर, भरतसिंह राठौड़ सेरूणा, शिवलाल आडसर, रामनारायण बरजांगसर, समुद्रराम जाखासर, ज्ञानाराम बापेऊ, किशनाराम मिंगसरिया, जसवीर सारण बिग्गा, ओंकर नायक कुंतासर, सुनील सतासर, राजूराम कल्याणसर पुराना, मोहन स्वामी धनेरू, श्यामसुंदर आर्य, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, भंवर बाना, गोपालनाथ ठुकरियासर, पुरखाराम बींझासर, नारायणनाथ अभयसिंहपुरा, केशुराम कस्वां गुसांईसर बड़ा, दानाराम भादू देराजसर, पोमाराम समन्दसर, समुद्रसिंह धीरदेसर चोटियान, राजू सोनी सुरजनसर, मुखराम मेघवाल लखासर, पूरबाराम माणकरासर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नत्थूनाथ मंडा, मोडाराम तर्ड़, क्र.वि. चैयरमेन तुलसीराम गोदारा, कॉमरेड मोहन भादू, गोपाल भादू, गोपाल जाखड़, अशोक शर्मा, मुखराम गोदारा, अमरगिरी सहित बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वरलाल बाहेती व मंच संचालन सोम शर्मा ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में नागरिकों ने समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा साहेब का जन्मदिन विधायक लोक सेवा केंद्र में उत्सव की तरह मनाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी ग्राम पंचायतों की 106 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन देते हुए विधायक महिया, श्रीडूंगरगढ़ महिला उपप्रधान व पंचायत समिति सदस्य।