May 21, 2026
राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को भाजपाइयों ने किया याद, ये रहें शामिल, पढ़ें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मनाई। शहर मण्डल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को याद किया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, महामंत्री महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी,पार्षद विनोद गिरी गौस्वामी, जगदीश गुर्जर , प्रकाश मलघट, सत्यनारायण नाई, गोपाल प्रजापत, रजत आसोपा, श्यामसुन्दर पारीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश, सुरेन्द्र चुरा, फुसराज पारीक, मूलचंद पालीवाल, मूलचंद इन्दोरिया, राजेन्द्र स्वामी, चांदरतन घोटिया, पवन बारूपाल, कृष्णा वाल्मीकि सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलापरिषद सदस्य सुभाष कमलिया,जीतू माली और मदन मेघवाल सहित अम्बेडकर स्मृति भवन जाकर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की व बाबा साहेब से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक योगदान देने का प्रण लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को याद किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अम्बेडकर स्मृति भवन में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया।