August 30, 2026
किसानो के लिए बड़ी खबर, गेंहू की सरकारी खरीद शुरू, देखें फ़ोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। कोरोना काल क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खबर है कि गेंहू की समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद प्रारंभ हो गयी है। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी प्रांगण में श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से शुरू हुई इस खरीद में किसानों का पूर्व ऑनलाइन पंजीयन नही हो रहा है व किसान सीधा ही ख़रीद केंद्र पर पहुंच कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। किसान की गिरदावरी के अनुसार खरीद की जा रही है और जो किसान पटवारी हड़ताल के कारण गिरदावरी नहीं ले सकें है वे स्वयं घोषित एक घोषणा पत्र का प्रारूप है जिसे देकर समर्थन मूल्य पर गेंहू बेच सकते है। किसान को प्रति क्विंटल बाजार में भाव करीब 1700 से 1800 रुपए तक है और समर्थन मूल्य पर खरीद 1975 रुपये है। किसान को इसमें प्रति क्विंटल 175 से 300 रुपए तक मुनाफा हो रहा है। पहले दिन विधि विधान से पूजा कर खरीद शुरू की हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में प्रारंभ हुई गेंहू की सरकारी खरीद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजा पाठ के साथ प्रारंभ हुई खरीद।