






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल जोगी ने महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी सुरेन्द्रनाथ अवधूत के निर्देशों पर राजस्थान कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस कार्यकारिणी में कस्बे के मांगीलाल नाई को महासंघ में प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। बता देवें क्षेत्र में धर्म व संस्कृति रक्षा व संवर्धन हेतु कई संगठनों में मांगीलाल अपनी सेवाएं दे चुके है। नाई ने टाइम्स को बताया कि वे पूरी निष्ठा अपने पद के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।




