






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2021। देश मे प्री मानसून एक्टिविटी प्रारंभ हो गई है और आज पश्चिमी राजस्थान के मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम एजेंसियों के अनुसार 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को धूलभरी आंधी चलेगी और हल्की बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बता देवें फिलहाल सूर्य की तेज गर्मी से दिनभर गर्मी नागरिकों को सता रही है जिससे आज कुछ राहत मिल सकती है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में हल्के बादल छाए रहने की संभावना भी बताई गई है।




