






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2021। पूनरासर हनुमान मंदिर के बाद आज क्षेत्र के प्रसिद्ध भैरव मंदिर तोलियासर में भैरव दरबार के दरवाजे बंद कर दिए गए है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मंदिर समिति ने ये निर्णय लिया है। बता देवें चैत्र माह में श्रद्धालु बड़ी संख्या में बड़े मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते है। आगामी रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है जो आगामी आदेश तक लागू रहेगा।




