






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2021। क्षेत्र में योगगुरु के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले युवा ओम कालवा को अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक योगगुरु मंगेश त्रिवेदी द्वारा महासंघ का “राष्ट्रीय संयुक्त सचिव” पद पर मनोनीत किया गया है। तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी व प्रदेश के योग शिक्षक कालवा को बधाई दे रहे हैं। बता देवें योग शिक्षकों की सरकारी भर्ती के लिए भी कालवा लगातार प्रयास कर रहें है।




