






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2021। कोरोना की दूसरी लहर से मानवता त्रस्त है और सरकारें सख्त है वहीं जनता लुट रही है और प्रशासन बेबस है। देर रात शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक कर्फ्यू की घोषणा से आज सुबह ही बाजार में पान-मसाला, बीड़ी, सिगरेट की कालाबाजारी ने जोर पकड़ लिया है। लोकडाउन की आहट मात्र से ही बाजार में पान-मसाला, बीड़ी, सिगरेट के विक्रेताओं ने दाम बढ़ा दिए है। ग्रामीण दुकानदार जो सामान लेने आ रहें है उन्होंने बताया कि बाजार में माल की उपलब्धता के बावजूद देने में आनाकानी करते हुए अधिक दामों पर दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तानसेन जो 200 में मिल रहा था अब उसे 250 में दिया जा रहा है। देसाई बीड़ी 400 रुपए गुरूस से सीधे 450 रुपए गुरूस कर दिए है। ऐसे ही जाफरी जो पहले 120 रुपए में देते थे वही अब 160 रुपये से अधिक रेटें भी वसूली जा रही है। हालांकि ग्राहकों के सीधे संपर्क में छोटे दुकानदार आ रहे हैं लेकिन कालाबाजारी की असली जड़ तो बड़े होलसेलर है। जिन्होंने कोरोना काल में अधिक कमाई का अवसर तलाश किया है। इन्होंने कालाबाजारी करते हुए दरें बढ़ा दी है और छोटे दुकानदार ग्राहकों से बढ़ी हुई दरें वसूल रहे हैं। ऐसे में परेशान आम जन प्रशासन से उम्मीद की नजर से देख रहा है कि तानसेन, गणेश खैनी, बीड़ी आदि के होलसेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर पर कार्रवाई कर जनता को राहत दिलवाए।




