






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2021। कोरोना के हालातों के मद्देनजर श्रीडूंगरगढ़ में सख्ती से मुख्यमंत्री के आदेशों की पालना करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में पुलिस कर्मियों का दल बाजार पहुंचा और बाजार में भीड़ कम करने के लिए बसों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। घुमचक्कर से बाजार की ओर चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों की हवा निकाली गई और बसों को शहर से बाहर करवाया। शिवराण ने स्वयं नागरिकों से मास्क लगवाए। पुलिस की एक दूसरी टीम मुख्य बाजार सहित घुमचक्कर तक कर्फ्यू की मुनादी कर रही है। सीओ दिनेश कुमार व सीआई वेदपाल शिवराण ने बताया कि 5 बजे तक बाजार व घुमचक्कर की सभी दुकानें, सभी ढाबे-होटल बंद किये जायेंगे और 5 बजे बाद कोई दुकान खुली मिली तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता देवें सोमवार सुबह तक पूर्ण बंद की पालना के लिए 4 बजे उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, सीओ, सीआई सहित प्रशासनिक दस्ता बाजार में राउंड पर निकलेंगे। वहीं ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने नागरिकों से घरों में ही रहने की अपील की है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी प्रामाणिक और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जो आपको पल पल की खबरों से अपडेट रखता है






