






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2021। जिले में नोखा की सब जेल से 5 आरोपी बंदी देर रात करीबन 2.30 बजे फरार हो गए व सभी जेलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बदमाशों ने बैरक की खिड़की तोड़ कम्बल से बनाई रस्सी के सहारे जैल की दोनों दीवारें पार कर फरार हो गए। इन बदमाशों में 4 बदमाश हनुमानगढ़ के वहीं एक जसरासर गांव का निवासी है। आरोपी हनुमानगढ़ पीलीबंगा के वार्ड नंबर 22 का सुरेश कुमार, हनुमानगढ़ नावा गांव निवासी सलीम खान, हनुमानगढ़ खारिया गांव निवासी मनदीप, नोखा के कुचौर आगुणी का रतिराम, हरियाणा के सदलपुर का अनिल पंडित फरार हुए है। सीओ नेमसिंह चौहान, CI अरविंद सिंह बदमाशों को पकड़ने जुट गए है व नाकेबंदी करवाई गई है। टाइम्स के पाठकाें काे बता दें कि कुछ दिन पहले ही फलाैदी जेल से भी कैदी भाग छुटे थे जिनमें से केवल तीन ही अभी तक वापस पकडे गए है। नाेखा जेल से कैदी फरार हाेने के बाद पुरे जिले सहित अास पास के जिलाें में भी सभी थानाें में नाकाबंदी करवाई गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक, फरार होने वाले कैदियों में 3 हनुमानगढ़ के, एक हरियाणा और एक नोखा के जसरासर थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक इन कैदियों ने पहले अपनी सेल की दीवार तोड़ी फिर एक खिड़की को तोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद फिर कंबल की रस्सी बनाकर दीवार पर चढ़े और फिर कूदकर भाग निकले।





