May 21, 2026
WhatsApp Image 2021-04-20 at 19.46.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2021। कोरोना संक्रमण काल में एक ओर नागरिक महामारी के कठिन समय से जूझ रहे है वहीं दूसरी ओर सरकारी बेपरवाही का सामना करने से आहत है। क्षेत्र के गांव सातलेरा में 2 पॉजिटिव भी सामने आए और यहां ग्रामीण पानी के लिए लगातार गुहार लगा रहें है। ग्रामीण पेयजल और अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए भारी परेशानी झेल रहे है। गांव में जलापूर्ति के लिए एक ही ट्यूबवेल है और उसकी मोटर जले भी एक हफ्ते से अधिक का समय हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मोटर जलने की सूचना जलदाय विभाग को उसी दिन से रोजाना दी जा रही है। परंतु करीब 8 दिन बीतने के बावजूद किसी ने कोई सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम में बेसहारा पशु तो पेयजल के लिए भटकने लगे है। ग्रामीणों ने सरकारी तंत्र से शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की पुरजोर मांग की है।