May 22, 2026
IMG-20210423-WA0004

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक पलटने से बिखरे चीनी के कट्टे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2021। कोरोना काल में जब मानव व्यवहार में गिरावट आने की खबरें चारों ओर से आ रही है ऐसे में एक सफारी चालक ने आज सुबह दो अनजान जीवन बचा कर मानवता को सुखद एहसास करवाया है। आज सुबह यमुनानगर से बीकानेर आ रहा चीनी के कट्टों से भरा ट्रक सामने आई गाय को बचाने के लिए ट्रक को काटते हुए ट्रक कितासर के पास पलट गया। जैतासर निवासी  ट्रक खलासी करणाराम पुत्र जमनाप्रसाद ब्राम्हण ने पुलिस को बताया कि कितासर गांव से करीब 2 किमी जयपुर की ओर ट्रक के सामने आए एक पागल को बचाने के लिए ड्राइवर मनोहरलाल ने ट्रक को कट मारा तो ट्रक सड़क के किनारे पलट गया और उसमे भरे चीनी के कट्टे वहां सड़क पर ही बिखर गए। इसी दौरान सामने से आ रही सफारी गाड़ी भी ट्रक के चपेट में आने लगी तो सफारी चालक ने अपनी गाड़ी बचाने के लिए सड़क से एकदम नीचे उतार दी। इस दौरान सफारी भी क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन फिर भी उसके चालक ने मानवता दिखाते हुए ट्रक का कांच तोड़ कर मुझे व ड्राइवर मनोहरलाल को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची व दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बहरहाल दोनों सुरक्षित है और सफारी चालक बीकानेर का निवासी बताया जा रहा है और उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि वह थाने ओर हॉस्पिटल नहीं आया। हालांकि कांच तोड़ने के दौरान उसके हाथ मे भी चोट लगने के समाचार है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफारी चालक ने सफारी नीचे उतारी जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त भी हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक पलटने से बिखरे चीनी के कट्टे।