






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर के मौसम में आज पुनः बदलाव की संभावना है और धूल भरी आंधी आने के साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में शुक्रवार व शनिवार को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। नागरिक घर से निकले तो पूर्व तैयारी रखें आज तेज हवाओं से सामना हो सकता है। बता देवें क्षेत्र में आज सुबह मौसम खुशनुमा है और हल्के बादलों के साथ ठंडी हवाएं देखने को मिली है।




