May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2021। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना संक्रमण को जमीनी स्तर पर रोकने के लिए और अधिक सख्ती करें। सीएम ने शहरों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन पूरी कड़ाई के साथ करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही गहलोत ने आगाह किया कि जनता स्वयं अनुशासित होकर सहयोग नहीं करेगी तो राज्य सरकार और अधिक कड़े कदम उठाएगी। अपने निवास पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि जिस तरह से यह महामारी भयावह रूप ले रही है उस स्थिति में संक्रमण का प्रसार रोककर ही इस पर काबू पाया जा सकता है। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन जन पखावड़े के दिशा निर्देशों की पालना पूरी सख्ती के साथ कराएं। कहीं भी उल्लघंन पाया जाए तो नियमों के अनुरूप सख्त कार्रवाई हो।