August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2021। रविवार सुबह 55 वर्षीया महिला को उसके परिजन श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि तहसील के गांव कल्याणसर पुराना निवासी गीतादेवी पत्नी गणपतराम नायक ने रविवार सुबह अपने खेत की ढाणी में जहरीला पदार्थ खा लिया था और तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ लेकर आये। लेकिन इसे बचाया नही जा सका। महिला के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।