May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2021। पश्चिमी विक्षोभ के कारण श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शनिवार को बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट आई। पूरे संभाग में धूलभरी आंधियां चली और कई इलाकों में बरसात भी हुई। क्षेत्र में लू व गर्मी से परेशान नागरिकों को राहत मिली है और किसान अब उम्मीद भरी नजर से मूंगफली बिजाई के लिए बादलों की ओर ताक रहें है। रविवार व सोमवार को भी धूलभरी आंधी के साथ बरसात की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है। क्षेत्र के गांव सातलेरा में रविवार शाम करीब 15 मिनट बरसात हुई और मौसम सुहावना हो गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण इलाकों में छाए है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज भी क्षेत्र में सुबह से बादलों ने डेरा डाल रखा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में शनिवार शाम हुई बरसात से गर्मी से राहत मिली और ग्रामीणों के चेहरे खिल गए।