May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2021। मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत द्वारा गत बजट में श्रीडूंगरगढ़ में जिला सेशन न्यायालय, बीकानेर में वाणिज्यिक न्यायालय सहित पूरे प्रदेश में 48 नए न्यायालय खाेलने की घाेषणा काे अब मूर्त रूप दिया जाना प्रारंभ हाे गया है। गुरूवार 6 मई काे इस संबध में मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृतियां जारी कर दी गई है। इन 48 न्यायालयाें के लिए पीठासीन अधिकारी से लेकर लिपिक, स्टेनाेग्राफर आदि के 550 नए पद भी सृजित किए गए है। अब श्रीडूंगरगढ़ में शीघ्र ही जिला सेशन न्यायालय स्थापित हाे सकेगा एवं क्षेत्रवासियाें काे राहत मिल सकेगी। सामाजिक कार्यकर्ता ताेलाराम मारू ने गुरूवार काे न्यायालय की स्वीकृतियां जारी करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है।