May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं वैक्सीनेशन शिविर नहीं है। यहां 45 प्लस वालों को जिन्हें पहला कोवैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है वे नागरिक अपना दूसरा डोज लगवाने को आगे आएं और शीघ्र अपना दूसरा डोज लगवा लेवें। अब क्षेत्र में कोविशिल्ड की सप्लाई अधिक हो रही है और कोवैक्सिन की पहली डोज लेने वाले दूसरी डोज नहीं लगवा पाए तो इधर उधर जाकर वेक्सिनेशन करवाना पड़ेगा। बता देवें दूसरे डोज के बिना शरीर में कोरोना से लड़ने की इम्युनिटी भी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाती है। श्रीडूंगरगढ़ आंखों के अस्पताल में 700 लोगों ने अपना पहला डोज लगवाया था और अब उन सभी को दूसरे डोज के लिए आगे आना चाहिए। आड़सर बास के पार्षद व कार्यकर्ता भी सक्रिय होवें व नागरिकों को शीघ्र दूसरी डोज लगवाने को प्रेरित करें जिससे कोवैक्सिन के लिए उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़ें। ध्यान रहें कोवैक्सिन का प्रथम डोज लगवाने वाले भी वेक्सिनेशन करवा सकेंगे। बता देवें आज कोरोना जांच सैम्पल श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, सांवतसर में लिए जाएंगे।