






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2021। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य भर आंधी बारिश का दौर चल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार रात धूलभरी तेज आंधी आई व हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ग्रामीण इलाकों में रात भर धूल भरी तेज हवाएं चली और आज सुबह बादलों की छाया में सूरज निकला और गर्मी का पारा पूरे क्षेत्र में लुढ़क गया। श्रीडूंगरगढ़ के दक्षिणी पश्चिमी गांवो की अभी बादलों की गरजना हो रही है और ग्रामीण इलाकों में प्रायः स्थानों पर रात बरसात होने की सूचनाएं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम में हलचल का दौर जारी रहेगा और आंधी व बरसात की संभावना बनी रहेगी जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी। मौसम सुहावना होने से कारण सुबह बड़ी संख्या में लोग घरों की छत पर नजर आए। ठंडी हवाओं ने नागरिकों को राहत दी।
















