May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2021। काेराेना का कहर क्षेत्र में चारों ओर देखने काे मिल रहा है अब श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक 85 वर्षीया वृद्धा का जीवन काेराेना ने छीन लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के माेमासर बास में घिन्दड़ मैदान के पास निवासी 85 वर्षीया ज्याणी देवी ओझा की तबीयत पिछले पांच मई काे खराब हुई। परिजनाें ने 7 मई काे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में काेराेना सैम्पल दिया एवं 8 मई काे उन्हे काेराेना संक्रमित घाेषित कर हाेम क्वारेंटाइन किया गया। 11 मई काे उनकी तबीयत बिगड़ गई एवं परिजन उन्हें बीकानेर काेविड सेंटर लेकर गए, जहां पर 13 मई काे उनका निधन हाे गुरूवार शाम काे पीपीई कीट के साथ काेराेना प्राेटाेकाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार सुबह जिले में 443 नए काेराेना संक्रमित सामने आए है। जिले की पहली रिपाेर्ट में श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, माेमासर के संक्रमित शामिल है।