May 22, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने गरीब किसान की आंखों के सामने उसके रोजगार रूपी 11 बकरियों के तड़प तड़प कर दम तोड़ने की खबर का प्रकाशन किया था। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने खबर के प्रकाशन पर संज्ञान लिया और तुरंत किसान की सुध ली है। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ के अधिकारियों से फोन पर बात की व घटना की पूरी जानकारी ली तथा पीड़ित पशुपालक को अविलंब उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। वहीं इस घटना के संबंध में बीकानेर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पीड़ित पशुपालक को अन्य सरकारी सहायता से लाभान्वित करने की मांग भी की है। विधायक ने किसान शेराराम नाई की अन्य गंभीर 8 बकरियों के समुचित इलाज हेतु पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया है।