May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2021। ज्योतिष, आयुर्वेद, धर्म मर्मज्ञ, कर्म कांड विधा में पारंगत पंडित मोहनलाल तावनियां का 103 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात आज निधन हो गया। तावनियां को समाज रत्न सम्मान व गांव रिड़ी में ग्राम पंचायत ने विशिष्ट सदस्य का मान प्रदान किया। उनके शिष्य हरिकिशन राजकुमार सोनी, डॉ.भरत चौपड़ा, दीनदयाल लखोटिया, रामकिशन श्रीगोपाल राठी, निर्मल कुमार पुगलिया, विजयराज सेवग ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गुरुजी पंडित मोहनलाल तावनियां ने जीवनपर्यंत जनहित व समाजहित, धर्महित में अपना योगदान देकर जो मार्ग शिष्यों को दिखाया है वह सदैव मानवता की सेवा का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।