






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2021। लोकडाउन के लंबे समय में क्षेत्र में गरीब परिवारों के हालात अब बिगड़ने लगें है। ऐसे में कई संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों को राशन पहुंचाया जा रहा है और इसी कड़ी में आज आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने स्व. बृजलाल बाहेती परिवार के आर्थिक सहयोग से 101 परिवारों को राशन पहुंचाया गया है। क्षेत्र के पिछड़े, दिव्यांग, विधवा, अनाथ या गंभीर बीमारी से ग्रस्त रोगियों के यहां राशन का सामान पहुंचाया गया। समिति के मदन सोनी ने बताया कि क्षेत्र में निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा, आजाद गौवंश व वन्य जीवों के लिए सेवाएं तथा निराश्रितों को राशन की सेवा भामाशाहों के सहयोग से लगातार की जा रही है। वहीं फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा भी आज राशन किट का वितरण किया गया। कस्बे में नवगठित सेवा परमोधर्म संगठन ने आज जलसेवा अभियान में गायों, पशुओं के लिये कई स्थानों पर पानी के टेंकर डलवाए। संगठन के आनंद मारू ने सहयोगियों व सेवादारों का आभार प्रकट किया।






