May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित 7 वर्षीय बालिका मनीषा के परिजन मिल गए है। बालिका आलसर नया गांव की है व रिड़ी गांव के बुधरनाथ कुकणा की भानजी की बेटी व कूकना परिवार की दोहित्री है। मनीषा पड़ौस में ही बच्चों के साथ खेलते हुए गली से थोड़ा दूर निकल आई और साथ खेलने वाले बच्चे अपने घरों को चले गए। मनीषा अकेली रह गई व अपना घर व गली नहीं पहचान पाई। छतुराम नैण अपने घर की ओर आ रहे थे तो बालिका को रोते देख कर परिचय पूछा और उन्होंने उसे आस पास की गलियों में घर पहचानने के लिए घुमाया भी। परन्तु बालिका अपना घर नहीं पहचान पाई और छतुराम उसे घर ले आए व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को सूचित किया। टाइम्स ने बालिका की मदद के लिए तुरंत खबर का प्रकाशन किया। खबर प्रकाशित होने के साथ ही बुधरनाथ के पुत्र व बालिका के पिता दोनों ने खबर देखी व तुरन्त परिजन बालिका को लेने पहुंच गए। बालिका सकुशल अपने घर पहुंच गई है।