






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बेटी काे चूरू निवासी उसके दहेज लाेभी ससुरालपक्ष के लाेगाें ने लाेहे के चिमटे से दागने सहित अत्याचार की हदें पार कर दी एवं अब थक हार कर पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे की 24 वर्षीया रूकसाना बानाे ने थाने पहुंच कर अपने पति अफरीन अहमद, सास मुख्तयार बानाे, जेठ निसार, ननद नसीम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपाेर्ट दी एवं रिपार्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का विवाह वर्ष 2013 में हुआ था एवं तभी से आरोपियों ने कम दहेज की बात कहते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोपियों ने जून 2019 में उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था लेकिन बाद में मामले में समझाैता करते हुए भविष्य में उत्पीड़न नहीं करने का वायदा करते हुए उसे वापस चूरू ले गए। लेकिन आरोपियों का व्यवहार नहीं बदला एवं अत्याचार जारी रखा। आरोपियों ने गत 4 जून काे उसे गर्म चिमटे से दागा एवं डंडे से मारपीट की, गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया। बाद में आराेपियाें ने पीड़िता काे घर से निकाल दिया। इस संबध में 6 जून काे उसके परिजनाें ने पंचायती भी की लेकिन आराेपियाें ने पांच लाख रुपए दहेज में और देने की मांग पर अड़े रहे।



