May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2021। साेमवार काे क्षेत्र में कड़ी धूप रही एवं इस तपती दूपहरी में तहसील के गांव रीड़ी एवं इंदपालसर गुंसाईसर की राेही के बीच में एक अज्ञात विमंदित बुजुर्ग लावारिस स्थिति में मिला है। ग्रामीणाें ने उसे धूप में तपते देखा ताे उससे बातचीत का प्रयास किया लेकिन वह कुछ भी नहीं बाेल पाया। उसकी स्थिति देख ग्रामीणाें ने उसे संभाला एवं 108 एम्बुलैंस बुला कर उसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय तक पहुंचाया। यहां चिकित्सकाें ने उसे प्राथमिक उपचार दिया हैै। यह लावारिस बुजुर्ग चिकित्सालय में भर्ती है एवं पहचान का प्रयास किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकाें से अपील की इसकी पहचान करने का प्रयास करें।