May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2021। प्रदेश में 7 दिन पहले मानसून का मंगल प्रवेश डूंगरपुर, बांसवाड़ा के रास्ते शुक्रवार को हो गया और इससे किसानों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस बार मौसम विभाग सहित ग्रामीण सुण सगुण अच्छे मानसून की घोषणाएं पूर्व में ही कर चुके है। श्रीडूंगरगढ़ में प्री मानसून बरसात सक्रिय है व गुरुवार को कई गांवो में झमाझम बादल बरसे, शुक्रवार शाम को भी धीरदेसर चोटियान में जमकर बादल बरसे। हेमासर में भी अच्छी बरसात हुई और बारानी किसान बाजरा बुवाई करने में जुट गए है। गर्मी से क्षेत्र वासियों को राहत मिली परन्तु आज सुबह ही धूप चमक उठी है। छितराये हुए  मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन ऐसे ही हालात रहेंगे उसके बाद आसमान साफ होगा व तापमान बढ़ेगा। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी खबरों से जुड़ने के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर में शुक्रवार शाम बरसे बादल। (फोटो- प्रकाश सारस्वा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में भी शुक्रवार शाम को जमकर बरसात हुई और गांव की गलियां पानी से भर गई। (फोटो- परमेश्वरलाल बारोटिया)