






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल पंप से गाड़ी में तेल भरवा कर बिना रूपए दिए भागने वाले तीन जनों को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बीदासर रोड पर स्थित एस्सार कम्पनी के पेट्रोल पंप सालासर बालाजी फिलिंग स्टेशन पर बुधवार शाम करीब 8 बजे बोलेरो गाड़ी में सवार राजूराम भार्गव निवासी देराजसर हाल आड़सर बास, श्रवण जाट निवासी प्रताप बस्ती, कालू भार्गव निवासी हनुमान धोरा ने एक हजार रूपए का तेल भरवाया और बिना पैसे दिए ही वहां से फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक की सूचना पर पुलिस ने राजूराम, श्रवण व कालू को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की गाड़ी को भी धारा 207 में सीज किया गया है।



