May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2021। इंडेन ऑयल कॉर्पोरेशन ने घर घर गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले श्रमिकों को भीषण गर्मी में कार्य करने पर प्रोत्साहित किया व उन्हें ठंडे पानी की बोतलें दी गई। कम्पनी ने कोविड-19 से सुरक्षा के लिए सेनेटाइजर दिए व स्टॉफ को टीके लगवाए। कम्पनी के सीनियर एरिया मैनेजर रामनिवास चौधरी ने बताया कि कोविड संकटकाल में कम्पनी ने श्रमिकों के हित में ये निर्णय लिया है कि एलपीजी वितरण कार्य करते हुए किसी कार्मिक के संक्रमण की चपेट में आने और दुर्भाग्य से उसकी मृत्यु हो जाने पर उसके आश्रितों को एक्स-ग्रेटिया की राशि भुगतान की जाएगी। बता देवें कम्पनी ने 1 से 15 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया व इस दौरान पौधरोपण कर साफ सफाई भी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंडेन ऑयल कम्पनी ने श्रीडूंगरगढ़ के सुदूर क्षेत्रों में एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचाते कार्मिक को ठंडे पानी की बोतलें दी।